भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गई ई-श्रम योजना का मुख्य उद्देश्य उन्हें एकीकृत डिजिटल पहचान देना है। इस पहचान के आधार पर श्रमिक भविष्य में अनेक सरकारी योजनाओं और लाभों का सीधा फायदा उठा सकेंगे।
यदि आपने ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) पर सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, तो आप आसानी से अपना ई-श्रम कार्ड (UAN कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार और मोबाइल नंबर से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले eshram.gov.in पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Already Registered?" सेक्शन में "Login" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। यह जरूरी है कि यह आधार से लिंक हो।
- नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरें और फिर "Send OTP" बटन पर क्लिक करें।

- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। OTP दर्ज करके "Submit" पर क्लिक करें।
- अगली स्क्रीन पर आधार प्रमाणीकरण के लिए तीन विकल्प मिलेंगे –यहां आप OTP विकल्प चुनें, फिर से OTP दर्ज करें और "Validate" पर क्लिक करें।
- Fingerprint
- Iris
- OTP

- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद आपकी प्रोफाइल स्क्रीन खुल जाएगी।
- यहाँ पर आपको "Download UAN Card" नाम का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

- आपका ई-श्रम कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
सामान्य प्रश्न (FAQs)
क्या ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क देना होता है?
नहीं, यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।
यदि आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, तो क्या ई-श्रम कार्ड डाउनलोड हो सकता है?
नहीं, OTP प्रमाणीकरण के लिए आधार का मोबाइल से लिंक होना जरूरी है। आप चाहें तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर कार्ड डाउनलोड करवा सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या करना होता है?
कार्ड को प्रिंट करके सुरक्षित रखें। यह सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं में पहचान और प्रमाण के रूप में उपयोग किया जाएगा।
💡
किसी भी समस्या की स्थिति में आप हेल्पडेस्क नंबर 14434 या 1800-889-6811 पर कॉल कर सकते हैं। यह सेवा प्रतिदिन (रविवार सहित) सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध है।